नोएडा में ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’ का पहला चैप्टर आयोजित

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
न्यू डेल्ही फिल्म फाउंडेशन (NDFF) की पहल ‘टॉक सिनेमा ऑन द फ्लोर’ (TCOTF) का पहला नोएडा चैप्टर शनिवार को रवि सरीन फिल्म इंस्टीट्यूट में आयोजित किया गया। यह दिल्ली के बाहर इस कार्यक्रम का पहला आयोजन है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित फिल्म समीक्षक संजीव श्रीवास्तव इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि फिल्म समीक्षा में वे बातें खुलकर आनी चाहिए, जो उस फिल्म के निर्देशक का विजन हो।पिछले करीब डेढ़ साल से TCOTF हर महीने दिल्ली में हो रहा है। इसमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्मकारों समेत सिनेमा जगत के कई जाने-माने कलाकारों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया है।

अब NDFF ने इसे नोएडा तक बढ़ाकर दिल्ली-एनसीआर के फिल्म और क्रिएटिव समुदाय को जोड़ने की दिशा में कदम बढ़ाया है।इस कार्यक्रम का मकसद फिल्मकारों, लेखकों, विद्यार्थियों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स और सिनेमा प्रेमियों को एक मंच देना है। यहां वे बातचीत कर सकें, एक-दूसरे से सीख सकें, नए विचार साझा करें और साथ मिलकर काम करने की संभावनाएं तलाशें।

NDFF सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गंभीर रचनात्मक कला और समाज से संवाद का माध्यम मानकर इस पहल को आगे बढ़ा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *