नोएडा: मनीष शर्मा बने भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट

नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोएडा निवासी मनीष शर्मा को प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया है।
मनीष शर्मा इससे पहले भाजपा नोएडा के प्रथम मीडिया प्रभारी एवं मीडिया प्रमुख के रूप में दायित्व निभा चुके हैं। वे वर्ष 1992 से पार्टी की सक्रिय राजनीति से जुड़े हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में निरंतर भूमिका निभाते रहे हैं।उनकी नियुक्ति को संगठन में दीर्घ अनुभव और समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

उम्मीद है कि उनके अनुभव से भाजपा उत्तर प्रदेश की मीडिया गतिविधियाँ अधिक प्रभावी और जनोन्मुखी होंगी।भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मनीष शर्मा को नियुक्ति पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *