सनसिटी, गाजियाबाद में ‘जाणता राजा’ महामंचन का समापन: छत्रपति शिवाजी का शौर्य और दिव्य प्रेम का संदेश युवाओं में जगा
नोएडा प्राधिकरण की 224वीं बोर्ड बैठक: मॉडल भवन विनियम, सिटी लॉजिस्टिक्स प्लान, आईटी हब, ऑटोमोबाइल कॉम्प्लेक्स, एआई सिटी और कई किसान व उद्योग अनुकूल फैसले मंजूर
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 145वीं बोर्ड बैठक: किसानों को अधिग्रहण समान लाभ, आबादी भूखंड पात्रता में सास-ससुर शामिल, लीज डीड आसान, कौशल केंद्र-पुलिस थाना व 220 केवी सबस्टेशन मंजूर
नोएडा जोन में त्योहारों से पहले सघन चेकिंग अभियान, 1658 वाहन और 2302 लोगों की जांच
नोएडा: फोनरवा ने पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष स्वर्गीय रामपाल भाटी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

नोएडा जोन में त्योहारों से पहले सघन चेकिंग अभियान, 1658 वाहन और 2302 लोगों की जांच

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन मे मंगलवार को नोएडा जोन के सभी थाना क्षेत्रों में आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीसीपी नोएडा साद मिया खान ने किया, जबकि एडीसीपी नोएडा अभय कुमार मिश्रा ने निकट से निगरानी की।

थाना सेक्टर-20, सेक्टर-126, सेक्टर-39, फेस-1, सेक्टर-24, सेक्टर-58, सेक्टर-49, सेक्टर-113 और एक्सप्रेसवे पुलिस ने मिलकर कुल 46 टीमें बनाईं। इन टीमों ने 46 प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग की।अभियान के दौरान 1,658 वाहनों और 2,302 व्यक्तियों की गहन जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 453 वाहनों का चालान किया गया और 6 वाहनों को जब्त किया गया। इसके अलावा, सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए गए 126 लोगों के खिलाफ धारा 292 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख चौराहों, औद्योगिक क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। बैंक, एटीएम, होटल, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थलों की भी जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *