नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के कार्यालय में बुधवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा नोएडा के समाजसेवी, सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए के पूर्व अध्यक्ष और फोनरवा के पूर्व पदाधिकारी स्वर्गीय रामपाल भाटी के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुलाई गई थी।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने कहा कि भाटी जी का जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नोएडा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक पूजनीय व्यक्तित्व और कुशल मार्गदर्शक थे।महासचिव के.के. जैन ने बताया कि रामपाल भाटी लंबे समय तक सेक्टर 20 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष रहे और सेक्टर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फोनरवा में भी विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने नोएडा के जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई।
शोक सभा में उपस्थित फोनरवा पदाधिकारियों, विभिन्न सेक्टरों के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों और नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। फोनरवा परिवार ने शोक संतप्त भाटी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और उन्हें इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।
इस अवसर पर अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, कोषाध्यक्ष पवन यादव, विजय भाटी, प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया, संजय चौहान, अशोक शर्मा, कोसिंदर यादव, राजेश सिंह, श्रीमती अनीता, भूषण शर्मा, त्रिलोक शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, सुभाष भाटी, सोमपाल सिंह, राम लखन चौधरी, दिनेश भाटी, संजय शुक्ला, शैलेश श्रीवास्तव, अमित त्यागी, शरद जैन, दीपक शर्मा, श्रीमती हेमा पुरी, राजीव चौधरी, रमेश यादव, विनोद शर्मा, बी.के. शर्मा, हरीश वर्मा, दिनेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
