नोएडा में पहली बार जलेगी यमुना की ज्योति: 21 हजार दीपों से रौशन होगा तट, काशी के आचार्य करेंगे महाआरती
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दीपावली पर्व पर तैयार किया कड़ी सुरक्षा का प्लान , 10 जोन-26 सेक्टर में रहेगी विशेष तैनाती
नोएडा: सेक्टर-56 में डेढ़ महीने से पानी गायब: बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे, रसोई में बूंद-बूंद पानी नहीं
नोएडा: दिल्ली एयरपोर्ट में तैनात टेक्निकल इंजीनियर एनसीआर में ऑनलाइन चला रहा था नशे का कारोबार, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार में गांजे की ऑनलाइन तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
खास खबर: 7 नवंबर को नोएडा में वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अफसर

गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दीपावली पर्व पर तैयार किया कड़ी सुरक्षा का प्लान , 10 जोन-26 सेक्टर में रहेगी विशेष तैनाती

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने दीपावली पर्व-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा एवं यातायात योजना लागू कर दी है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में धनतेरस से लेकर भैया दूज तक बाजारों, धार्मिक स्थलों, मॉल, औद्योगिक क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में विशेष पुलिसिंग सुनिश्चित की जा रही है।

कमिश्नरेट को सुरक्षा के लिहाज से कुल 10 जोन और 26 सेक्टर में बांटा गया है। इसमें नोएडा जोन के 3 जोन व 9 सेक्टर, सेंट्रल नोएडा के 3 जोन व 8 सेक्टर तथा ग्रेटर नोएडा के 4 जोन व 9 सेक्टर शामिल हैं। प्रमुख बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल, पीएसी तथा यातायात पुलिस की तैनाती की गई है। लगातार फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग और वाहन पेट्रोलिंग जारी है।

सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरे और हाई-डेफिनिशन सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात हैं। प्रत्येक थाना क्षेत्र में पीआरवी और क्यूआरटी को अलर्ट पर रखा गया है। धार्मिक स्थलों के आसपास नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यातायात व्यवस्था के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर रूट डायवर्जन और भारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। अवैध पार्किंग रोकने के लिए क्रेन और ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ ब्रेथ एनालाइजर और विशेष चेकिंग के जरिए कार्रवाई होगी।

अग्निशमन विभाग को पूरी तरह अलर्ट रखा गया है। प्रमुख बाजारों, मॉल और पटाखा बिक्री वाले स्थानों पर फायर टेंडर तैनात किए गए हैं। डायल-112 की दो और चार पहिया पीआरवी वाहनों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया गया है।न्यायालय और एनजीटी के निर्देशों के अनुसार केवल लाइसेंसधारी विक्रेताओं को निर्धारित स्थानों पर ग्रीन पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। अवैध भंडारण, बिक्री या परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बाजार संघों, धार्मिक गुरुओं, शांति समितियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल-112 या स्थानीय पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सामग्री न फैलाएं। ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि दीपावली को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *