ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा में दो कोचिंग संस्थान सील, फायर सेफ्टी न होने पर सख्त कार्रवाई, 116 संस्थानों को नोटिस, 21 के खिलाफ एफआईआर

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
लखनऊ में हुए अग्निकांड के बाद गौतमबुद्धनगर जिलाधिकारी मेधा रुपम के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर में कोचिंग संस्थानों की अग्नि सुरक्षा और पंजीकरण की जांच का अभियान तेज है। 116 कोचिंग संस्थानों को नोटिस भेजा गया है।

मंगलवार को संयुक्त टीम ने 20 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि 12 कोचिंग की फायर सेफ्टी व्यवस्था ठीक पाई गई। 6 कोचिंग में अग्निशमन उपकरणों में कमियां मिलीं, उनके खिलाफ कार्रवाई चल रही है।ओम एजुकेशन कोचिंग सेंटर, सेक्टर-104 — पंजीकरण और फायर सर्टिफिकेट नहीं मिला, इसलिए तुरंत सील कर दिया गया।
बसु कोचिंग सेंटर, सेक्टर-49 — वैध पंजीकरण नहीं होने पर इसे भी सील कर दिया गया।

दो अन्य कोचिंग (विक्टर कोचिंग सेक्टर-49 और साई विनायक इंस्टीट्यूट सेक्टर-49) बंद मिले। इन्हें नोटिस जारी कर दो दिन में सभी दस्तावेज जमा करने को कहा गया है। अगर दस्तावेज नहीं दिए तो इन्हें भी सील किया जाएगा।सेक्टर-104 में स्थित एक होटल और एक गेमिंग जोन को भी फायर सेफ्टी ठीक करने के लिए चेतावनी दी गई है।
अब तक की कार्रवाई
जिलाधिकारी के निर्देशन में चल रहे अभियान में अब तक 116 संस्थानों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इनमें से 56 संस्थानों ने कमियां सुधार ली हैं। 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बाकी पर कार्रवाई जारी है।

प्रशासन का साफ संदेश है कि बिना पंजीकरण और फायर सुरक्षा के चल रहे किसी भी संस्थान पर लगातार छापेमारी होगी। छात्रों की सुरक्षा सबसे पहले है, इसलिए नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *