नोएडा में पहली बार जलेगी यमुना की ज्योति: 21 हजार दीपों से रौशन होगा तट, काशी के आचार्य करेंगे महाआरती
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने दीपावली पर्व पर तैयार किया कड़ी सुरक्षा का प्लान , 10 जोन-26 सेक्टर में रहेगी विशेष तैनाती
नोएडा: सेक्टर-56 में डेढ़ महीने से पानी गायब: बच्चे बिना नहाए स्कूल जा रहे, रसोई में बूंद-बूंद पानी नहीं
नोएडा: दिल्ली एयरपोर्ट में तैनात टेक्निकल इंजीनियर एनसीआर में ऑनलाइन चला रहा था नशे का कारोबार, 12 किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार में गांजे की ऑनलाइन तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद
खास खबर: 7 नवंबर को नोएडा में वाराणसी की तर्ज पर सामूहिक यमुना आरती, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे पुलिस अफसर

नोएडा में पहली बार जलेगी यमुना की ज्योति: 21 हजार दीपों से रौशन होगा तट, काशी के आचार्य करेंगे महाआरती

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
नोएडा के यमुना तट पर इस बार दीपावली से पहले एक नई आस्था जाग रही है। पहली बार ‘श्री यमुना सनातन ज्योति महासंगम–2026’ का आयोजन हो रहा है। 7 नवंबर, शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक सेक्टर-94 के यमुना तट, कालिंदी कुंज पुल के पास 21 हजार दीप एक साथ जलेंगे। काशी के 11 वैदिक आचार्य माँ यमुना की भव्य महाआरती करेंगे।

यह आयोजन अखिल भारतीय गुरुकुल एवं गौशाला अनुसंधान संस्थान के तत्वावधान में हो रहा है। संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योतिषरत्न डॉ. गुरुजी गौतम ऋषि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महासंगम का उद्देश्य सनातन संस्कृति को मजबूत करना, यमुना को स्वच्छ रखना और पर्यावरण की रक्षा का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा, “काशी और अयोध्या की तरह नोएडा में भी माँ यमुना की आराधना और संरक्षण की एक स्थायी परंपरा शुरू हो, यही हमारा संकल्प है।”

कार्यक्रम के अध्यक्ष दिनेश जैन (यूफ्लेक्स ग्रुप) और संस्था के राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर मान सिंह चौहान ने नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के सभी लोगों से परिवार सहित शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम संयोजक मनोज गुप्ता, कार्यक्रम सचिव एफसीए डॉ. मनोरंजन मोहंती, राष्ट्रीय सचिव अशोक कुमार श्रीवास्तव और कार्यक्रम उपाध्यक्ष प्रेरित मान सिंह पूरी तैयारी में जुटे हैं।

आयोजन में वैदिक महायज्ञ, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक दीपदान के साथ युवाओं और श्रद्धालुओं से यमुना स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया जाएगा। यह सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यमुना के प्रति प्रेम, आस्था और जिम्मेदारी का उत्सव है। जब 21 हजार दीप एक साथ जलेंगे, तब यमुना का तट सिर्फ रोशन नहीं होगा, बल्कि हर दिल में एक नई उम्मीद भी जगेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *