नोएडा: नयाबांस के निकट हुई युवक की हत्या के मामले में एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
थाना फेस-1 पुलिस ने नयाबांस के निकट हुई अमित की हत्या के  मामले में वांछित एक बाल अपचारी (उम्र करीब 17 वर्ष) को पुलिस संरक्षण में लिया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई स्थानीय सूचना और बीट पुलिसिंग के आधार पर की।यह घटना 8-9 नवंबर 2026 की रात की है। थाना फेस-1 क्षेत्र के नया बांस गांव के पास एक पार्क में अमित (25 वर्ष, मृतक), शिवम, यशपाल, आकाश और विनोद समेत कुछ लड़के मौजूद थे। जब वे स्कूटी से वहां से जा रहे थे तो स्कूटी एक युवक के पैर से टकरा गई।
वह युवक अपने दोस्तों के साथ पार्क में ही एक मित्र का जन्मदिन मना रहा था। दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया।झगड़े के दौरान अमित के सिर में गंभीर चोट लगी और शिवम के सिर में भी चोट आई। दोस्त अमित और शिवम को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। इस घटना पर थाना फेस-1 में धारा 103(1) और 109 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामले में वांछित एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है। जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *