नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
सेक्टर-34 के बी-3 अरावली अपार्टमेंट में गोवर्धन अन्नकूट महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। यहां निवासियों, खासकर महिलाओं और बच्चों ने गाय के गोबर और रंगोली से 31 फीट ऊंचा भव्य गोवर्धन पर्वत तैयार किया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दूध के अभिषेक के साथ विधि-विधान से गोवर्धन पूजन संपन्न हुआ। विकास शर्मा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों का निवासियों ने खूब आनंद लिया। सभी श्रद्धालुओं ने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद लोगों ने अन्नकूट भोजन प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर धर्मेन्द्र शर्मा, प्रदीप सिंह, कृपाशंकर, राजेश पांडेय, अजय रस्तोगी, सुरेंद्र यादव, अविनाश कुमार, राजेंद्र घोचायत, ए.के. श्रीवास्तव, सुरेश बने, आर.पी. प्रजापति, चंचला पंत, पदमा नायडू, सविता केदार, मीनू शर्मा, सीमा कुमारी, सोनम कुमारी, प्रीति कुमारी और गीता गुप्ता सहित कई निवासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

