ग्रेटर नोएडा: सेक्टर बीटा-1 में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गोवर्धन पूजा

ग्रेटर नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।

सेक्टर बीटा-1 में सोमवार को गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर एक्टिव सिटीजन टीम और आरडब्ल्यूए महासचिव हरेन्द्र भाटी ने अपने आवास पर विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और गौसेवा का प्रतीक है। इस पावन पर्व पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई।पूजा समारोह में हरेन्द्र भाटी, मुकेश शर्मा, सुभाष चंदेल (चाचा हिंदुस्तानी), वेद प्रकाश भाटी (वेदू), विजय सिंह, मनोज कुमार, राजेश कुमार, महेन्द्र सिंह, मांगे राम शर्मा, आशुतोष मिश्रा, हर्ष भाटी, दीपक भाटी, नरेश मोहन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *