ब्रेकिंग न्यूज़: रबूपुरा में पुलिस मुठभेड़: दो बदमाश घायल, दो गिरफ्तार, हत्या के आरोपियों से फायरिंग, तमंचे और मोटरसाइकिलें बरामद

ग्रेटर नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
थाना रबूपुरा पुलिस ने पुरानी मिर्जापुर रोड से रुस्तमपुर जाने वाली सड़क के टी-प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान चार बदमाशों से मुठभेड़ कर ली। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य साथी काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए। इन लोगों पर हाल ही में हुई एक हत्या का आरोप भी है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-20 YEIDA की तरफ से आ रही दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों को रुकने का इशारा किया गया। बदमाश रुकने के बजाय गाड़ी तेज कर भागने लगे। पीछा करने पर उनकी मोटरसाइकिलें फिसलकर गिर गईं। इसके बाद उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।घायलों की पहचान राजकुमार (22 वर्ष, निवासी गेसूपुर भराना, थाना सिकंद्राबाद, बुलंदशहर) और सचिन (22 वर्ष, निवासी बझेड़ा, थाना कपूरपुर, हापुड़) के रूप में हुई है। काम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किए गए दो साथियों की पहचान कमल (26 वर्ष) और हरेंद्र उर्फ हतेंद्र (30 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों गेसूपुर भराना, बुलंदशहर के रहने वाले हैं।
बदमाशों के कब्जे से दो अवैध .315 बोर के तमंचे, दो जिंदा और दो खोखा कारतूस, दो मोटरसाइकिलें (FZ नंबर UP13AP0382 और टीवीएस अपाचे नंबर UP13CH3681), एक अवैध चाकू, लोहे की मोटी रॉड का टुकड़ा, प्लास, पेचकस और पांच प्लास्टिक के खाली कट्टे बरामद हुए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।पुलिस जांच में पता चला कि 8 नवंबर 2026 को ये लोग चोरी के इरादे से थाना रबूपुरा क्षेत्र के नहर किनारे एक खेत में गए थे। वहां इन्होंने इस्माइल पुत्र शेर मोहम्मद उर्फ शेरा (निवासी मेंहदीपुर, थाना रबूपुरा) की हत्या कर दी थी। इस मामले में थाना रबूपुरा पर मुकदमा संख्या 246/2026 धारा 103(1) बीएनएस दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *