ग्रेटर नोएडा: गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

-90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ, 23 किसानों को सीधे जारी किए गए आवंटन पत्र
ग्रेटर नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने गुलिस्तानपुर के 113 किसानों को घंघोला में छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटित कर दिए हैं। लंबे समय से इन भूखंडों का इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है।
सोमवार को प्राधिकरण की ओर से 90 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ निकाला गया, जबकि अलग-अलग आकार के 23 भूखंडों के आवंटन पत्र किसानों को सीधे जारी कर दिए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह आवंटन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
एसीईओ प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में ड्रॉ की प्रक्रिया संपन्न हुई।गुलिस्तानपुर के किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से छह फीसदी आबादी भूखंड आवंटन का मामला लंबित चल रहा था। अब प्राधिकरण ने इन भूखंडों को आवंटित कर दिया है। कुल 113 भूखंडों में से 90 समान आकार के थे, जिनका आकार 130 वर्ग मीटर से लेकर 650 वर्ग मीटर तक है। शेष 23 अलग-अलग आकार के भूखंडों के आवंटन पत्र जारी कर दिए गए।इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, सहायक महाप्रबंधक प्रमोद कुमार, संदीप रावल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *