-बूथ स्तर तक संगठन सशक्त बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर चर्चा
गौतमबुद्धनगर। नोएडा खबर डॉट कॉम।
भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्धनगर की दादरी और जेवर विधानसभा की संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। दादरी की बैठक मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने हिस्सा लिया।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि जब बूथ स्तर तक संगठन मजबूत होगा, तभी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकेगा।बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सशक्त संगठन और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, दादरी विधानसभा प्रभारी गोपाल अग्रवाल, दादरी विधायक तेजपाल नागर, बिजेंद्र भाटी, देवेंद्र बैसला, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, रकम सिंह भाटी, विजय भाटी, राजे कसाना, महामंत्री वीरेंद्र भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।