ब्रेकिंग न्यूज़: ग्रेटर नोएडा में डेटिंग साइट पर महिला बनकर ठगी करने वाला MBBS-MD डॉक्टर गिरफ्तार

 नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने एक बड़े साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। आरोपी MBBS-MD डिग्रीधारी डॉक्टर है, जो डेटिंग ऐप पर महिला बनकर लोगों को इन्वेस्टमेंट का लालच देकर ठगी करता था।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को आरोपी रामाकृष्ण पेदगावेगी (37 वर्ष) को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी आंध्र प्रदेश का निवासी है।
ठगी का तरीका
आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म FRND App और अन्य डेटिंग साइटों पर महिला का प्रोफाइल बनाकर लोगों से संपर्क करता था। बातों में फंसाकर उन्हें इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म पर ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देता था। इसके बाद वह पीड़ितों से पैसे एक ऐसे म्यूल (मध्यस्थ) बैंक खाते में जमा करवाता था, जिसमें उसका अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड था। पैसे जमा होते ही आरोपी उन्हें ट्रांसफर कर लेता था। पुलिस ने डॉक्टर से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। ।
इस सम्बंध में मुकदमा संख्या 165/2026, धारा 318(4), 319(2), 238(C) BNS एवं 66D IT Act थाना साइबर क्राइम, गौतमबुद्धनगर में दर्ज किया। साइबर क्राइम पुलिस की टीम ने प्रतिबिम्ब पोर्टल से प्राप्त शिकायत, अभिसूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार किया।पुलिस आगे पूछताछ में इस गैंग के अन्य सदस्यों और ठगी के अन्य मामलों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *