ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
वरिष्ठ पत्रकार एवं चेतना मंच के सम्पादक आर.पी. रघुवंशी के छोटे भाई एडवोकेट सचिन रघुवंशी की पत्नी गीता रघुवंशी का अमरनाथ यात्रा के दौरान हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही चेतना मंच परिवार सहित नोएडा-ग्रेटर नोएडा के मीडिया व सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।परिवार के सूत्रों के अनुसार, गीता रघुवंशी अपने पति एडवोकेट सचिन रघुवंशी के साथ भगवान अमरनाथ की पवित्र यात्रा पर गई हुई थीं। यात्रा के दौरान बुधवार को उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
उनका पार्थिव शरीर गुरुवार 9 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक ग्रेटर नोएडा के H-10, अल्फा-2 स्थित आवास पर पहुंच जाएगा। अंतिम संस्कार उसी दिन दोपहर 5 बजे नोएडा सेक्टर-94 स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा।
गीता रघुवंशी के आकस्मिक निधन से पूरा परिवार स्तब्ध है। चेतना मंच के सहयोगी एवं परिजन शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
