ब्रेकिंग न्यूज: सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में परिवहन विभाग की बड़ी पहल, यमुना एक्सप्रेसवे पर 4 होल्डिंग जोन चिन्हित

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
शासन के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों को सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़ा करने की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि परिवहन विभाग और यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के संयुक्त प्रयास से एक्सप्रेसवे पर कुल 4 पार्किंग/होल्डिंग जोन चिन्हित किए गए हैं।इन चिन्हित स्थलों का उद्देश्य मालवाहक वाहनों, बसों, ट्रकों, ट्रैक्टर-ट्रॉली और अन्य वाहनों को सुरक्षित जगह उपलब्ध कराना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके।चिन्हित होल्डिंग/पार्किंग स्थल:

  1. छपरगढ़ – कि.मी. 16+000 आरएचएस (आगरा से नोएडा की ओर
  2. सबोता – कि.मी. 35+000 एलएचएस (नोएडा से आगरा की ओर
  3. जेवर – कि.मी. 38+250 आरएचएस (आगरा से नोएडा की ओर
  4. अलावलपुर – कि.मी. 39+250 एलएचएस (नोएडा से आगरा की ओर

डॉ. पांडेय ने सभी वाहन चालकों और स्वामियों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को केवल इन चिन्हित पार्किंग/होल्डिंग स्थलों पर ही खड़ा करें।

चेतावनी:
सड़क किनारे, एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग या अन्य प्रमुख मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा करना मोटर वाहन अधिनियम 1988 तथा संबंधित केन्द्रीय एवं उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। ऐसे में धारा 122, 177 एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत चालान व निरुद्ध करने की कार्रवाई की जाएगी। पूरी जिम्मेदारी वाहन चालक/स्वामी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *