स्पेशल स्टोरी: PUC सर्टिफिकेट के नियमों में बदलाव, अब हर वाहन के लिए वैधता अलग-अलग,

-BS-VI निजी वाहनों को मिलेगी 3 साल की वैधता, पुरानी गाड़ियों को कम अवधि में रिन्यू कराना होगा

नई दिल्ली। नोएडा खबर डॉट कॉम।
सड़क पर गाड़ी चलाने के लिए सिर्फ ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस ही जरूरी नहीं है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) भी बेहद अहम दस्तावेज है। अक्सर वाहन मालिकों को तय समय पर इसका रिन्यूअल कराना पड़ता था, लेकिन अब सरकार ने PUC सर्टिफिकेट की वैधता को लेकर नियमों में बड़ा बदलाव किया है।

नए नियमों के तहत हर वाहन के लिए PUC की अवधि एक जैसी नहीं रहेगी। यह इस बात पर निर्भर करेगी कि गाड़ी कितनी पुरानी है, उसका एमिशन स्टैंडर्ड क्या है और वह निजी इस्तेमाल में है या ट्रांसपोर्ट कैटेगरी में आती है।

नए नियमों के अनुसार, 6 साल तक पुराने निजी BS-VI वाहनों के लिए PUC सर्टिफिकेट की वैधता अब 3 साल होगी। यानी वाहन मालिकों को हर साल प्रदूषण प्रमाणपत्र रिन्यू कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं, 6 साल तक पुराने BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए यह अवधि 2 साल तय की गई है।हालांकि, इससे पुराने BS-VI वाहनों को निर्धारित नियमों के अनुसार कम अवधि में सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा। जिनके पास BS-VI या पुरानी गाड़ी है, उनके लिए यह बदलाव जानना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *