यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने 147 किसानों को भूखंड आवंटित किए, इस सप्ताह कुल 442 किसानों को प्लॉट मिला

 नोएडा।नोएडा खबर डॉट कॉम।
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा शुक्रवार को ग्राम डूंगरपुर रीलका के 128 एवं ग्राम अच्छेजा बुजुर्ग के अवशेष 19, कुल 147 भूखंडों का ड्रॉ सेक्टर-18 में प्राधिकरण के अधिकारियों एवं किसानों की उपस्थिति में पारदर्शी प्रक्रिया के तहत संपन्न कराया गया। ड्रॉ के माध्यम से किसानों को उनके भूखंड संख्या आवंटित किए गए।
इससे पहले 295 खेरलीभाव के किसानों को प्लॉट आवंटित किए गए थे। आज का आवंटन मिलाकर इसी सप्ताह कुल 442 किसानों को प्लॉट लाटरी के माध्यम से आवंटित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *