ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो का विस्तार KP-5 तक हो: रश्मि पाण्डेय ने पंकज सिंह से किया आग्रह

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
Active NGO, Noida द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने विधायक श्री पंकज सिंह से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की मेट्रो कनेक्टिविटी और स्टेशंस की मांग का मुद्दा उठाया।
नोएडा सेक्टर-51 से प्रस्तावित एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार ग्रेटर नोएडा वेस्ट सेक्टर-4 तक किया जा रहा है, जबकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक बड़ी आबादी KP-5, टेकज़ोन-4, सेक्टर-16B एवं आसपास के क्षेत्रों में निवास करती है। इन क्षेत्रों में 100 से अधिक आवासीय सोसायटियां हैं। ऐसे में केवल एक मेट्रो स्टेशन क्षेत्र की विशाल आबादी की परिवहन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगा।
रश्मि पाण्डेय ने पंकज सिंह द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए अनुरोध किया कि मेट्रो का विस्तार सेक्टर-4 से आगे नॉलेज पार्क-5 (KP-5) तक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं शासन स्तर पर पहल की जाए।उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए मेट्रो रूट की योजना पर पुनर्विचार आवश्यक है। इस जनहित के मुद्दे को लेकर आगे भी जिले के जनप्रतिनिधियों, संबंधित प्राधिकरणों एवं प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर लगातार संवाद और प्रयास जारी रखे जाएंगे।
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है—ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिले और एक्वा लाइन मेट्रो KP-5 तक पहुंचे। इस कार्यक्रम में कई एनजीओ के प्रतिनिधि एवं ऐक्टिव एनजीओ के एडमिन अशोक श्रीवास्तव, रंजन तोमर एवं गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सचिव अनूप सोनी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *