नोएडा में यमुना तट पर 24 नवम्बर को वाराणसी की तर्ज पर देव दीपावली 2.0, बनारस घराने की भजन संध्या मुख्य आकर्षण

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन 24 नवंबर को यमुना तट स्थित युवा शक्ति घाट, सेक्टर-94 में देव दीपावली 2.0 – यमुना दीपोत्सव एवं भव्य महाआरती का आयोजन कर रहा है। कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा।
वेदाचार्य शुभम मिश्रा मां यमुना का वैदिक पूजन करेंगे। इसके बाद पितरों के निमित्त सामूहिक दीपदान और मां यमुना महाआरती होगी। समारोह का मुख्य आकर्षण बनारस घराने के गायक सुमित मिश्रा एवं अर्पणा मिश्रा की भजन संध्या रहेगी। संचालन अशोक श्रीवास्तव करेंगे।
गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण सहित भारत विकास परिषद, नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन और कई अन्य सामाजिक संगठन सहयोग कर रहे हैं।फाउंडेशन के संस्थापक सचिन गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन आस्था और संस्कृति के साथ नदी संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश देने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से मां यमुना के नाम एक दीप जलाने और नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लेने की अपील की।अधिक जानकारी के लिए 9811379191 पर संपर्क किया जा सकता है।एक दीप मां यमुना के नाम – आस्था, संस्कृति और संरक्षण का संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *