राजनीति की बात: नोएडा में रालोद ने ठाकुर महीपाल सिंह को महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया

नोएडा। नोएडा खबर डॉट कॉम।

राष्ट्रीय लोक दल ने सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब, सेक्टर-29 में प्रेसवार्ता का आयोजन कर ठाकुर महीपाल सिंह को नोएडा महानगर का अध्यक्ष नियुक्त किया।

पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष तरस पाल मलिक ने उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा।पत्र सौंपते हुए मलिक ने कहा कि ठाकुर महीपाल सिंह महानगर अध्यक्ष के रूप में नोएडा महानगर में सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर संगठन को मजबूत करेंगे। यह नियुक्ति रालोद के संगठन विस्तार कार्यक्रम का हिस्सा है।

प्रेसवार्ता में रालोद जिला अध्यक्ष जनार्दन भाटी, पूर्व एमएलसी महेश आर्य, मेरठ मंडल अध्यक्ष एडवोकेट इंद्रवीर भाटी, अजीत सिंह दौला, मनोज चौधरी, अनिता चौधरी, बिजेंद्र यादव, मनवीर भाटी, हरवीर सिंह तालान, ठाकुर करण सिंह, निशांत भाटी और गोरव आज़ाद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, नोएडा महानगर में संगठन को और सक्रिय बनाने तथा विभिन्न वर्गों से जुड़ाव बढ़ाने के मद्देनजर यह नियुक्ति की गई है।

नोएडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *