मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: भाजपा की नोएडा महानगर इकाई ने डॉ आंबेडकर की जयंती में गोष्ठी की आयोजित

नोएडा, 19 अप्रैल।

नोएडा भाजपा द्वारा शनिवार को बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कैलाश सभागार सेक्टर 27 में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई, सांसद डॉ.महेश शर्मा और जिलाध्यक्ष महेश चौहान रहे।

सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अधूरे सपनों को भाजपा निरंतर पूरा कर रही है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया है जो बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की याद में मनाया जाता है। भाजपा सरकार ने बाबा साहब से जुड़े पंचतीर्थ का विकास करके बाबा साहब को सम्मान दिया है। बाबा साहेब महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।

सांसद डॉ महेश शर्मा ने इस मौके पर कहा कि सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में भारत रत्न बाबा साहेब के अमर योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे महान समाज सुधारक, विधिवेता और संविधान निर्माता थे। उन्होंने जीवन भर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया और समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व पर आधारित समाज की नींव रखी।

कार्यक्रम में संयोजक गणेश जाटव, कार्यक्रम सहसंयोजक रवि यादव ,विकास कुंडिया,पूर्व विधायक बिमला बाथम, पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, विनोद त्यागी, उमेश त्यागी, रवि यादव, मुकेश चौहान, योगेंद्र चौधरी, डिंपल आनंद, महेश आवना, प्रज्ञा पाठक, अमित त्यागी, ओमवीर आवना, संजय बाली, गोपाल गौर, अशोक मिश्रा, गिरजा सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *