गौतम बुद्ध नगर: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लापरवाही पर DM मेधा रूपम का कड़ा एक्शन, 60 BLO और 7 सुपरवाइजरों पर FIR दर्ज

ग्रेटर नोएडा/नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिलाधिकारी मेधा रूपम के सख्त तेवरों के आगे लापरवाही भारी पड़ गई। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में कोताही बरतने पर गौतम बुद्ध नगर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 60 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) और 7 सुपरवाइजरों के खिलाफ अलग-अलग थानों में FIR दर्ज करा दी है।
यह कार्रवाई लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-32 के तहत की गई है। DM मेधा रूपम ने पहले ही चेतावनी दी थी कि पुनरीक्षण कार्य में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।क्षेत्रवार कार्रवाई का ब्यौरा:

  • विधानसभा क्षेत्र 62-दादरी: SDM सदर ने 32 BLO और 1 सुपरवाइजर के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 (ग्रेटर नोएडा) में FIR दर्ज कराई।
  • विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा: SDM दादरी ने 11 BLO और 6 सुपरवाइजरों पर थाना दादरी में मुकदमा दर्ज कराया।
  • विधानसभा क्षेत्र 63-जेवर: SDM जेवर ने 17 BLO के खिलाफ थाना जेवर में FIR कराई।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही नहीं बरतेगा। इसके बावजूद कुछ BLO और सुपरवाइजरों ने न तो फील्ड विजिट की, न ही निर्वाचक नामावली का सही ढंग से सत्यापन किया और न ही उच्च अधिकारियों के बार-बार के आदेशों का पालन किया।

DM वार रूम की लगातार मॉनिटरिंग और SDM स्तर पर की गई जांच में ये तथ्य सामने आए, जिसके बाद तुरंत FIR दर्ज करने के आदेश दिए गए।जिला प्रशासन का कहना है कि निर्वाचक नामावली की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है।DM मेधा रूपम का यह सख्त कदम पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रशासनिक हलकों में इसे “जीरो टॉलरेंस” की मिसाल बताया जा रहा है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *