नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : होली के दौरान शराब पीकर आपस मे भिड़े, पुलिस ने 21 लोगों को हिरासत में लिया

1 min read

गौतमबुद्ध नगर, 8 मार्च।

थाना रबूपुरा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निलोनी शाहपुर में शराब के नशे में गाली गलौज करने पर दो पक्षों द्वारा आपस में झगड़ा किया गया जिसमें सोनू व किशन पुत्र पन्नालाल, मोमराज पुत्र श्याम सिंह व तेज सिंह पुत्र गेंदा लाल निवासी निलोनी शाहपुर घायल हो गये,जिनको उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा दोनो पक्षों की तरफ से कुल 21 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। कानून व्यवस्था सम्बन्धित कोई समस्या नही है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

नोएडा में भी झगड़ा

थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत टकसाल रोड के पास बुधवार 8 मार्च को सब्जी मंडी में होली के हुड़दंग में 02 सेंट्रो सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उपद्रव एवं झगड़ा फसाद किया जा रहा था, मौके पर पुलिस को देखकर सेंट्रो सवार अपनी अपनी गाडी छोडकर भाग गये। उपरोक्त वाहनों को थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है तथा सेंट्रो सवार व्यक्तियों के संबन्ध में जानकारी की जा रही है।

 

 9,200 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.