गौतमबुद्धनगर जिले में स्थापित होगा भारतीय विरासत संस्थान, केंद्र सरकार का एक और तोहफा
1 min readLगौतमबुद्ध नगर में बनेगा भारतीय विरासत संस्थान, सांसद डॉ. महेश शर्मा के सवाल पर लोकसभा में मंत्री ने दिया जवाब
नोएडा, 10 अगस्त।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गौतमबुद्ध नगर को एक और संस्थान का तोहफा दिया है। भारतीय विरासत संस्थान की स्थापना अब नोएडा में होने जा रही है। यह विश्वविद्यालय होगा जिसमें छात्र पीएचडी तक की डिग्री ले पाएंगे। गौतमबुदध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने इस संबंध में लोकसभा में एक सवाल पूछा था जिसके जवाब में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने यह जवाब दिया। केंद्र सरकार के फैसले पर पूर्व केंद्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पर्यटन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना के साथ ही गौतमबुद्ध नगर एजुकेशन हब के रूप में दुनिया में अलग पहचान के साथ उभरेगा।
गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने बताया कि भारतीय विरासत संस्थान में आईआईएच कला, संरक्षण संग्रहालय विज्ञान, अभिलेखीय अध्ययन, पुरातत्व, के इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएट के साथ ही पीएचडी की डिग्री हासिल की जा सकेगी। इसमें अन्य संस्थानों से जुडे कर्मचारियों को प्रशिक्षण की सुविधा भी होगी। इसके साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान, भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार, नई दिल्ली, के तहत अभिलेखीय अध्ययन के स्कूल, राष्ट्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, को एकीकृत करके इसे विश्वविद्यालय का रूप दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत लखनऊ नेशनल म्यूजियम इंस्टीट्यूट आफ हिस्ट्री, आफ आर्ट, कंजर्वेशन एंड म्यूजियोलोजी,और इंदिरा गांधी नेशनल सेंटर फॉर द आर्ट्स नई दिल्ली के अकादमिक विग ये संस्थान के विभिन्न स्कूल बन जाएंगे। डॉ महेश शर्मा ने कहा है कि भारतीय विरासत को संवारने के लिए इस संस्थान की अहम भूमिका होगी। यह इस क्षेत्र के लिए अनूठी सौगात होगी।
(नोएडा खबर डॉट कॉम न्यूज ब्यूरो से प्रियंका शर्मा )
1,858 total views, 2 views today