खबर सच के साथ

कांग्रेस का भारत जोड़ो महासम्पर्क अभियान, नोएडा में गली गली घूमे नेता, राजीव गांधी की जयंती मनाई

1 min read

नोएडा , 20 अगस्त।

भारत जोड़ो महासंपर्क अभियान के दूसरे दिन महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सुबह नोयडा के विभिन्न सैक्टरों व गांवों में प्रभात फेरी निकली गयी, कई पदाधिकारियों द्वारा सैक्टर एवं गाँव के सफाई अभियान में श्रमदान किया गया। कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा धार्मिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न सैक्टरों व गांवों में सफाई कर्मचारियों व स्वतंत्रता सेनानियों को माला, शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दोपहर को सभी पदाधिकारियों द्वारा नोयडा के विभिन्न गाँवों व सैक्टरों में लोगों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया गया तथा उपस्थित लोगों को संविधान की शपथ भी दिलाई गयी। शाम को भी रात्रि प्रवास पदाधिकारियों द्वारा नोयडा के सेक्टरों व गांवों में ही किया गया तथा रात्रि को सभी पदाधिकारियों द्वारा दिनभर की कार्यवाही को सोशल मीडिया के द्वारा पोस्ट किया गया।

आज दूसरे दिन के महासंपर्क अभियान में शामिल हुए पदाधिकारियों में शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, मुकेश यादव, दिनेश अवाना, पवन शर्मा, पुरषोत्तम नागर, सतेंद्र शर्मा, फिरे सिंह नागर, राजकुमार भारती,संजय तनेजा, गौतम अवाना, लियाकत चौधरी, राजकुमार मोनू, प्रमोद शर्मा, अशोक शर्मा, रामकुमार तंवर, सोनू खारी, सोवेंद्र यादव, रिजवान चौधरी, उदयवीर यादव, रणबीर भाटी, जावेद खान, हरेंद्र शर्मा, रामकुमार शर्मा, संदीप सिसोदिया, यतेंद्र शर्मा, जितेंद्र अम्बावत, सोवेंद्र अवाना, राजन बिष्ठ, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र मुखिया, हसमत राणा, दयाशंकर पांडेय, विक्रम चौधरी, डॉ सीमा, मधुराज, पूजा पाल, वीरो देवी, कंचन तिवारी, अशरफ, योगेंद्र भाटी, इंद्रजीत तिवारी सहित सैकंडों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 5,216 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com |All rights reserved. | Newsphere by AF themes.