नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्ध नगर : बीजेपी ने दादरी के मंडल स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन कर घर घर वोट मांगने का किया आह्वान

1 min read

नोएडा, 21 मार्च।

भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन सूरजपुर बादलपुर ग्रेटर नोएडा जारचा बिसरख मंडलों पर आयोजित किये गये सम्मेलनों में मुख्य अतिथि के रूप में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता  व जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी मंडल प्रभारी मंडलों में निवास करने वाले सभी कनिष्ठ वरिष्ट कार्यकर्ता पदाधिकारी मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में रहे।

ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ जीतने के लिये बूथ पर पन्ना प्रमुख के साथ बैठक कर घर घर जाकर लोगो को भाजपा सरकारों के किये हुए कार्यों के विषय में बतायें जो पहले 2014 व 2019 के भाजपा एजेंडा धारा 370 भगवान राम का भव्य अयोध्या में मंदिर का निर्माण सीएए तीन तलाक़ भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई है। देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर बढ़ा है हम सबको मिलकर एक बार फिर तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा के लिये घर घर से वोट का आशीर्वाद लेना है।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को हम ऐतिहासिक मतों के साथ यहाँ से लोकप्रिय प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा को जितायेंगे। इस अवसर पर मुख्यरूप से लोकसभा प्रभारी अनिल शिसोदिया सह प्रभारी केके शुक्ला लोकसभा सह संयोजक राकेश राणा, बिजेंंद्र नागर , जगभूषण गर्ग, दीपक भारद्वाज धर्मेन्द्र कोरी मनोज गर्ग सेवानन्द शर्मा पवन नागर सतेंद्र नागर मंडल प्रभारी रवि जिन्दल अध्यक्ष महेश शर्मा महेन्द्र नागर मनोज भाटी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य इन्द्र नागर सुनील शर्मा कोट विचित्र तोमर विजय रावल सुनील सोनक सत्यपाल शर्मा राज नागर बीरेंद्र भाटी गुरुदेव भाटी प्रेम प्रधान बलराज भाटी बिजेंद्र रावल मनोज प्रधान रिंकु भाटी अर्पणा सिंह अमित शर्माआदि सैकड़ों सैकड़ों कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित रहे।

 12,417 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.