नोएडा खबर

खबर सच के साथ

गौतमबुद्धनगर, 28 मार्च।

पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन व डीसीपी महिला सुरक्षा के नेतृत्व में महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा मीडिएशन के अलग अलग चरणों के दौरान पति-पत्नी/ परिवारों की प्रोफेशनल काउंसलर के माध्यम से काउंसलिंग करवाकर परिवारो को टूटने से बचाने “जिसमे पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा के बढ़ते प्रकरणों के दृष्टिगत घरेलू विवाद, घरेलू हिंसा, लिव इन रिलेशनशिप” के विवादों का निपटारा किया जा रहा है।

इसी क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा जनवरी 2023 से अब तक कुल 3227 दर्ज प्रकरणों में मीडिएशन/समझौते के आधार पर 2965 प्रकरण को समाप्त करते हुये कुल 3085 प्रकरणों को सफलता पूर्वक निस्तारण किया गया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस की महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा लगातार महिला सम्बन्धी अपराधों पर अंकुश लगाने व महिला सम्बन्धी विवादों को मीडिएशन के माध्यम से निस्तारण हेतु सतत प्रयास किये जा रहे है।

 28,213 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.