नोएडा खबर

खबर सच के साथ

नोएडा में पुलिस चौकी के सामने एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की, झुलसने पर सफदरजंग में भर्ती कराया गया

1 min read

नोएडा, 22 फरवरी।

थाना फेज के इलाहबास गांव निवासी श्रीमती संगीता (उम्र 31 वर्ष )ने 20 फरवरी को एक प्रार्थना पत्र चौकी प्रभारी एनएसईजेड को अपने देवर सुमित व नीरज के खिलाफ बदनामी करने व गाली गलौच करने के सम्बन्ध में दिया था। चौकी प्रभारी प्रकरण की जांच के क्रम में तत्काल गांव गए परंतु उपरोक्त दोनों व्यक्ति नहीं मिले। जांच में यह तथ्य प्रकाश में आये कि संगीता पत्नि सोनू निवासी ग्राम इलाहाबास थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर के ससुराल पक्ष एवं मायके पक्ष के मध्य आपसी विवाद चल रहे है। शिकायतकर्ता के पास ग्राम इलाहाबास में एक प्लाट है, जो इनकी सास के नाम पर है, जिसको माध्यम बनाकर महिला द्वारा ग्राम इलाहाबास के काफी व्यक्तियों से लाखों रूपये का कर्जा ले रखा है।

प्लाट सास के नाम पर होने कारण प्लाट की बिक्री नही हो पा रही थी, जिस कारण महिला लोगों से उधार लिया हुआ रूपया चुका नही पा रही थी। कर्ज देने वाले व्यक्ति जब तकादा करते तो महिला उपरोक्त मुकदमें में फंसाने की धमकी देती थी ।इसके बाद दिनांक 20.02.2022 को ही प्रार्थीगण अमित कुमार आदि 07 व्यक्तियों द्वारा महिला उपरोक्त को दिये गये रूपयों का उल्लेख करते हुए संयुक्त हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र रूपया न लौटाने तथा मांगने पर मुकदमें में फंसाने सम्बन्धी थाना आकर प्रस्तुत किया। यह भी उल्लेखनीय है कि आरोपित व्यक्ति नीरज की पत्नी ज्योति ने महिला उपरोक्त पर उसके पति को झूठा फंसाने का आरोप लगाया चूंकि दोनो तरफ से आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे। निष्पक्ष जांच हेतु थाना प्रभारी द्वारा जांच महिला उपनिरीक्षक शिवानी बालियान को दी गई थी जिनके साथ उ0नि0 किशोरी लाल को लगाया गया था। जांच के दौरान दोनों पक्ष थाने पर आए थे तथा आपसी तौर पर लेन-देन के मामले को निपटाने की बात कहकर चले गये थे। जांच प्रचलित थी। आज दिनांक 22.02.2022 को उपरोक्त महिला ने पुलिस चौकी एनएसईजेड के पास आकर अपने कपड़ों में आग लगाने का प्रयास किया। इस पर चौकी एनएसईजेड पर मौजूद पुलिसकर्मियों द्वारा तत्कालिक रूप में आग बुझाकर महिला को यथार्थ हास्पिटल सैक्टर 110 नोएडा में भर्ती कराया गया, जहां पर उनका प्राथमिक उपचार के बाद। चिकित्सकों द्वारा उक्त महिला की ऊपरी स्किन जली होना एवं सामान्य क्रम में होने की बात कहते हुए सफदरगंज दिल्ली भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस प्रकरण की जांच सहायक पुलिस आयुक्त -1 सेंट्रल नोएडा को दी गई है। बाद जांच आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

 3,298 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.