नोएडा खबर

खबर सच के साथ

फर्जी एमबीबीएस की डिग्री से खोल रखा था आईवीएफ सेंटर, गर्भवती महिला के इलाज में लापरवाही से हुई मौत के बाद डॉक्टर गिरफ्तार

1 min read

ग्रेटर नोएडा, 2 सितम्बर।

थाना बिसरख पुलिस द्वारा महिला का ईलाज करने के दौरान घोर लापरवाही बरतने के आरोपी अभियुक्त(फर्जी डाक्टर) को दिनांक 28/08/2022 को गिरफ्तार करने व जांच के दौरान एमबीबीएस की डिग्री फर्जी पाये जाने पर कार्रवाई की गई।

दिनांक 19.08.2022 को IVF Creation world सेन्टर, ईको विलेज-2 मार्ट, थाना बिसरख, गौतमबुद्धनगर में एक महिला श्रीमती ललिता पत्नी चन्द्रभान निवासी वसुन्धरा, थाना इन्दिरापुरम, गाजियाबाद ईलाज के लिए आयी। इनका 02 माह पूर्व से प्रेगनेन्सी हेतु ईलाज इसी सेंटर पर चल रहा था। 19.08.2022 को ईलाज के दौरान बरती गयी घोर लापरवाही व इमरजेन्सी सेवाओं के अभाव के कारण श्रीमती ललिता कोमा में चली गयीं। जिनको उनके परिजनो द्वारा यथार्थ अस्पताल, बिसरख, गौतमबुद्धनगर मे भर्ती कराया गया। इस सम्बन्ध में श्रीमती ललिता के पति श्री चन्द्रभान रावत द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 516/2022 धारा 338 भादवि पंजीकृत होकर विवेचना की जा रही है। विवेचना के दौरान उपरोक्त की यथार्थ अस्पताल में उपचार के दौरान दिनांक 26.08.2022 को मृत्यु हो गयी। उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर श्रीमती ललिता की मृत्यु के उपरान्त धारा 304 भादवि की बढ़ौत्तरी की गयी। साक्ष्य एकत्रित कर IVF Creation world सेन्टर के एम०डी० प्रियरंजन ठाकुर निवासी सेक्टर-2, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद, जिला गाजियाबाद को दिनांक 28.08.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। प्रियरंजन ठाकुर द्वारा विवेचना के दौरान उपलब्ध कराये गये शिक्षा प्रपत्रों में अपनी वर्ष 2005 की एमबीबीएस की डिग्री उपलब्ध करायी, जो भूपेन्द्र नारायण यूनीवर्सिटी लालूनगर मधोपुरा बिहार से जारी की गयी है। उक्त संस्थान से प्रियरंजन ठाकुर द्वारा उपलब्ध करायी गयी एमबीबीएस की डिग्री की जाँच करायी गयी तो उक्त डिग्री फर्जी पायी गयी तथा भूपेन्द्र नारायण यूनीवर्सिटी लालूनगर मधेपुरा बिहार से जारी नही है तथा उपलब्ध कराई गई डिग्री फर्जी पायी गयी। इस सम्बन्ध में इसके विरुध थाना बिसरख पर मु0अ0सं0 537/2022 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

 4,711 total views,  2 views today

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published.

साहित्य-संस्कृति

चर्चित खबरें

You may have missed

Copyright © Noidakhabar.com | All Rights Reserved. | Design by Brain Code Infotech.