मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

दो वर्षों में देश मे 53 हाथियों का शिकार, 26 शिकारी हुए गिरफ्तार, आरटीआई में खुलासा

-पश्चिम बंगाल में हुए सबसे ज़्यादा शिकार – डॉक्टर रंजन तोमर

नोएडा, 22 अप्रैल।

शहर के समाजसेवी द्वारा वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो में लगाई गई आरटीआई में चौंकाने वाली जानकारी प्राप्त हुई है , श्री तोमर ने बताया कि उन्होंने वन्यजीव अपराध नियन्त्र ब्यूरो में आरटीआई लगाकर जानकारी मांगी थी की मार्च 2023 से लेकर अबतक देश में कितने हाथियों की जान गैर प्राकृतिक कारणों से हुई , इसके जवाब में ब्यूरो का कहना है कि इस दौरान देश में 53 हाथी मारे गए और कुल 26 शिकारी गिरफ्तार किये गए।

पश्चिम बंगाल पर उठे सवाल 5 का शिकार 10 करंट से मरे

दूसरे सवाल में यह पूछा गया था की इस दौरान ही सबसे ज़्यादा शिकार किस राज्य में हुए तो इसके जवाब में ब्यूरो कहता है कि सबसे ज़्यादा शिकार पश्चिम बंगाल में हुए जहाँ इस दौरान 5 हाथी मारे गए। पश्चिम बंगाल में ही सबसे ज़्यादा हाथी करंट लगने से भी मारे गए जहाँ 10 हाथी करंट लगने से इस दौरान मारे गए।

पर्यावरण मंत्रालय और राज्य को लिखेंगे शिकायती चिट्ठी

डॉक्टर रंजन तोमर ने कहा यह घटनाएं बेहद दुखद हैं , वह इस बाबत वह पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार एवं राज्य सरकार को शिकायती पत्र लिखेंगे जिससे शिकार और करंट से होने वाली मौतों के प्रति जवाबदेही निश्चित की जा सके और आवश्यक बदलाव लाये जा सकें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *