खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

नोएडा में आतंकवादी विरोधी मोर्चा ने पहलगाम की घटना के विरोध में पाक का पुतला फूंका

नोएडा, 23 अप्रैल।

आतंकवादी विरोधी मोर्चा उत्तर प्रदेश ने बुधवार को आतंकवाद के खिलाफ आतंकवादी विरोधी मोर्चा के पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पंडित और संयोजक गुलशन शर्मा के नेतृत्व में नोएडा स्थित कार्यालय के पास आतंकी देश पाकिस्तान का पुतला फूंका और इस दानव देश के खिलाफ भारत सरकार से हमले के विरोध में कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रभारी राजेंद्र पंडित ने कहा कि धारा 370 हटाने के बाद जम्मू कश्मीर क्षेत्र में शांति आई और यह धीरे-धीरे विकास कार्यों से आगे बढ़ रहा था और लगातार इस प्रदेश में पर्यटक बढ़ रहे हैं। यह तरक्की पाकिस्तान में बैठे आतंक के सरगनाओ को अच्छी नहीं लग रही और वहीं से देश के दुश्मनों ने यह चाल चली और निर्दोष दो दर्जन से अधिक पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई।

उत्तर प्रदेश संयोजक गुलशन शर्मा ने कहा कि भारत सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब शीघ्र देना चाहिए और उसके घर में घुसकर आतंकियों को मारना चाहिए। देश ने पाकिस्तान को पहले भी जवाब दिया है आतंकवादी विरोधी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उसका पुतला जलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ( एड़॰)ध्रुव शर्मा ,हिमांशु शर्मा,आशीष शर्मा,रजत शर्मा एडवोकेट नगर अध्यक्ष नोएडा ,कपिल सिंह ,जिला अध्यक्ष हरवीर यादव , राजन , सलीम रामगढ़ , कालू शर्मा , सजील ख़ान आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *