ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल।
थाना बिसरख पुलिस ने न्यू हैबतपुर में एक महिला के अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगा कर जान देने के मामले में आत्महत्या के लिये उत्प्रेरित करने वाले उक्त महिला के पति और उसकी जेठानी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 5.04.2025 को थाना बिसरख पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये मु0अ0सं0 85/2025 धारा 85,108 बीएनएस के अंतर्गत वांछित अभियुक्त – 1. राजकुमार पुत्र रतीपाल 2. सावित्री पत्नी राजाराम उम्र करीब 35 वर्ष को डबल पुलिया के पास पुराना हैबतपुर से गिरफ्तार किया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस के अनुसार वर्ष 2012 में राजकुमार पुत्र रतीपाल नि0 ग्राम पुरेधिगई का पुरवा थाना फुर्सत गंज जिला अमेठी की शादी आरती के साथ हुई थी। आरती की यह दूसरी शादी थी जिस कारण अभियुक्त राजकुमार व उसकी भाभी- सावित्री पत्नी राजाराम हाल निवासी जगदम्बा इंकलेव पुराना हैबतपुर थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर, आरती को पसन्द नही करते थे , अभियुक्त राजकुमार, आरती को छोटी- छोटी बातों पर मारता पीटता था। आरती अपने ही मकान में रहने वाले किरायेदारों का खाना बनांकर अपना खर्चा चलाती थी कभी -कभी मायके वाले उसे खर्चा देते थे।
3 अप्रैल 2025 को आरती ने अपने पति राजकुमार व अपनी जैठानी सावित्री को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था तथा अपने पति राजकुमार व जेठानी को ऐसा न करने के लिए कहा परन्तु इन लोगो ने आरती के साथ मारपीट की तथा प्रताडित किया और कहा कि हम तो ऐसे ही करेगे आपको रहना हो तो रहो अन्यथा अपने बच्चो के साथ मर जाओ। आरती ने प्रताडना से तंग आकर अपनी छोटी लडकी सोहानी उम्र 6 वर्ष व बेटा रोहान उम्र 4 वर्ष के साथ दिनाँक 04/04/25 को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके सम्बन्ध में वादी की लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 85/2025 धारा 85,108 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
अभियुक्तो का विवरणः
1. राजकुमार पुत्र रतीपाल नि0 ग्राम पुरेधिगई का पुरवा थाना फुर्सत गंज जिला अमेठी वर्तमान पता जगदम्बा इंकलेव पुराना हैबतपुर थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 35 वर्ष
2. सावित्री पत्नी राजाराम नि0 ग्राम पुरेधिगई का पुरवा थाना फुर्सत गंज जिला अमेठी हाल निवासी जगदम्बा इंकलेव पुराना हैबतपुर थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 35 वर्ष