खास खबर: ओखला में यमुना भवन का लोकार्पण, 16 परियोजनाओं का उद्घाटन, स्वतंत्र देव सिंह बोले- बाढ़ सुरक्षा और जल संरक्षण को प्राथमिकता
नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले

खास खबर : सोहरखा गांव के लोगों ने नोएडा विधायक पंकज सिंह को पत्र लिखकर पूछा, कब बनेगा बालिका इंटर कालेज ?

नोएडा, 12 मई।
नौएडा सौहरखा गांव में राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बनवाने के लिए गांव के लोगों ने नौएडा विधायक पंकज सिंह को पत्र लिखकर पूछा है कि हमारे गांव में कब बालिका इन्टर कॉलेज बनेगा।

ग्रामीण सीताराम यादव ने बताया कि सैक्टर 117 के नजदीक बालिका इन्टर कॉलेज के लिए ग्रामवासियों की मांग पर नौएडा प्राधिकरण ने 5 एकड़ भूमि आरक्षित की है। गांव के लोग पिछले कई वर्षो से राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बनवाने की मांग करते आ रहे हैं। गांव की आबादी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं और आस-पास दर्जनों सोसायटी व सैक्टरों में लाखों लोग रह रहे हैं। इस बीच एक बालिका इन्टर कॉलेज का ना होना बड़ा गम्भीर विषय है। पूस्ता पार डूब क्षेत्र कालोनी में निवास करने वाले गोविंद सिंह ने बताया कि गांव में केवल 5 वी कक्षा तक का एक सरकारी स्कूल है उसके बाद लड़कियों को आगे पढ़ाने के लिए प्राईवेट स्कूलों की आसमान छू रही महंगी फीस को देखते हुए बहुत कुछ सोचना पड़ता हैं। वही सौहरखा गांव के रवि यादव ने कहा कि दादरी विधायक भी अपने क्षेत्र में इन्टर कॉलेज का निर्माण करा चुके हैं नौएडा विधायक जी आप सौहरखा गांव में कब राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज बनवा रहे है।” शहर के लोगों ने कमेंन्टस कर विधायक पंकज सिंह से लाखों लोगों की आबादी के बीच में एक राजकीय बालिका इन्टर कॉलेज का निर्माण कराने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *