केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी
नोएडा में भारतीय किसान परिषद का धरना 14वें दिन जारी: डूब क्षेत्र के कामगारों को बिजली कनेक्शन की मांग, 26 फरवरी को डीएम आवास घेराव का ऐलान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट खंडपीठ की 50 वर्ष पुरानी मांग पर सकारात्मक वार्ता: मेरठ बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से मिला

नोएडा : चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल की संयुक्त पहल “हीट को बीट”

– “हीट को बीट“ देने के लिए एमओयू साइन हुआ
नोएडा, 19 जून।

गर्मियों की तीव्र तपिश को ध्यान में रखते हुए, चैलेंजर्स ग्रुप और आप इंटरनेशनल ने मिलकर “हीट को बीट” नामक एक मानवीय और सामाजिक पहल पर हस्ताक्षर कर एमओयू पर मुहर लगाई।

इस पहल का उद्देश्य चिलचिलाती धूप में खुले स्थानों पर कार्य कर रहे लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाना है। इस अभियान के अंतर्गत ज़रूरतमंद लोगों को ठंडे पेय पदार्थ, ग्लूकोज, टोपी, छाते और अन्य आवश्यक राहत सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि उन्हें न केवल तात्कालिक राहत मिल सके, बल्कि उनकी सेहत की भी रक्षा हो सके।

इस अवसर पर जीडीएक्स के चैयरमेन महेश शर्मा ने इस अभियान की शुरुआत सेक्टर-22 की झुग्गी बस्तियों में रह रहे बच्चों को राहत सामग्री वितरित कर की, उन्होंने कहा, “शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य भी सफलता की कुंजी है।” इस मौके पर चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से उन लोगों के लिए है जो सड़क किनारे, निर्माण स्थलों या खुले वातावरण में कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि हम उन्हें गर्मी से राहत देने के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करें, इस मौके पर रौशनी कुमारी, शांभवी, रबानी, सौरभ, अर्जुन, सुंदरम आदि उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *