ब्रेकिंग न्यूज: नोएडा के व्यापारी नेता विपिन अग्रवाल ने पुलिस पर लगाया जबरन हाउस अरेस्ट का आरोप, पौत्र के जन्म दिन पर पुलिस का पहरा
गौतमबुद्ध नगर जिले में मतदाताओं को घर के निकट मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के लिए आरडब्ल्यूए-एओए के साथ डीएम की बैठक संपन्न
नोएडा: आरडब्ल्यूए की समस्याओं के समाधान हेतु फोनरवा कार्यालय में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित
नोएडा: आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान नोएडा प्राधिकरण की वैधानिक जिम्मेदारी है : फोनरवा
नोएडा पुलिस की बड़ी उपलब्धि, एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 64 किलो गांजा और वाहन बरामद

परी चौक को नया रूप देगा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

ग्रेटर नोएडा, (नोएडा खबर )
ग्रेटर नोएडा की पहचान कहे जाने वाले परी चौक को चमकाने का कार्य जोर-शोर से शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर इस महत्वपूर्ण स्थल को नया रूप देने के लिए साफ-सफाई, हरियाली, मरम्मत और लाइटिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।
बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की ओएसडी गुंजा सिंह ने परी चौक पर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चौक पर लगी परियों की मूर्तियों की मरम्मत के साथ-साथ रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। इसके अलावा, आसपास की ग्रीन बेल्ट की सफाई, पेड़ों की छंटाई, और गोलचक्कर पर नई घास लगाने का कार्य भी जारी है। फाउंटेन को दुरुस्त करने के साथ ही लाइटिंग व्यवस्था को भी बेहतर किया जा रहा है।
ओएसडी गुंजा सिंह ने सभी कार्यों को एक माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान उद्यान विभाग के प्रभारी पीपी मिश्रा भी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *