मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

गौतमबुद्ध नगर : भाजपा ने आपातकाल दिवस पर आयोजित की गोष्ठी, पंकज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

ग्रेटर नोएडा, ( नोएडा खबर)
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को बादलपुर मंडल के पटवारी का बाग गांव में आपातकाल दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोएडा विधायक व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आपातकाल लोकतंत्र सेनानी किशन लाल पाराशर ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज ने किया।
मुख्य अतिथि पंकज सिंह ने कहा कि 1975 का आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इंदिरा गांधी ने प्रेस की स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति की आजादी और विपक्ष की आवाज को दबाकर लोकतंत्र का गला घोंटा। उन्होंने 1951 में नेहरू द्वारा प्रेस पर अंकुश, 1988 में राजीव गांधी के कार्यों और वर्तमान में भी कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की।
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता के लालच में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर जनता को धोखा दिया। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इंदिरा गांधी सरकार पर विपक्षी नेताओं को जेल में डालने, जबरन नसबंदी और प्रेस की आजादी छीनने का आरोप लगाया।
जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान बाबा भीमराव अंबेडकर द्वारा रचित संविधान को कुचलने का प्रयास किया गया। उन्होंने उस दौर के लोकतंत्र सेनानियों की भयावह यादों का जिक्र करते हुए कांग्रेस की नीतियों की निंदा की।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महामंत्री धर्मेंद्र कोरी, उपाध्यक्ष सतेंद्र नागर, देवा भाटी, पवन नागर, वीरेंद्र भाटी, रवि जिंदल, कर्मवीर आर्य, महेंद्र नागर, अर्पित तिवारी, धीर राणा, राजीव सिंघल, सुधीर कौशिक, अरुण प्रधान, अमन कौशिक, ओमकार भाटी, मुकेश चौहान, अशोक रावल, मनवीर नागर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *