राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने गौतमबुद्ध नगर में प्रमुख रेल परियोजनाओं की मांग रखी
केंद्र सरकार ने नोएडा को दिया बड़ा गिफ्ट: एक्वा लाइन का 11.56 किमी विस्तार मंजूर, बॉटनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक 8 नए स्टेशन, 2254 करोड़ की लागत!
ब्रेकिंग न्यूज़: जापानी कंपनी केव्पी यमुना सिटी में 200 करोड़ का निवेश कर सकती है
यूपी के सभी विकास प्राधिकरणों के बोर्ड में जनप्रतिनिधियों को मिले स्थान: विधानसभा में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की मांग
नोएडा: बीजेपी नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान ने सीएम योगी के सामने उठाए किसानों के 5% प्लॉट और लंबित विकास कार्यों के मुद्दे

फोनरवा की नई कार्यकारिणी ने नोएडा विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

फेडरेशन ऑफ नोएडा रेसिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) की नव-नियुक्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने मंगलवार को नोएडा शहर के विधायक श्री पंकज सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नोएडा शहर की विभिन्न जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान का निवेदन किया।

इस अवसर पर फोनरवा के अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा ने बताया कि  विधायक के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आरडब्ल्यूए के साथ बैठक तो की गई, परंतु अभी भी आरडब्ल्यूए से संबंधित अनेक कार्य लंबित हैं। इन कार्यों के पूर्ण न होने के कारण नोएडा का समग्र विकास प्रभावित हो रहा है।

फोनरवा के महासचिव श्री के.के. जैन ने कहा कि नोएडा के विभिन्न सेक्टरों को आपस में जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की तत्काल आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि नोएडा में चहुंमुखी विकास के साथ नए सेक्टरों का विस्तार हुआ है, जिसके कारण पुराने और नए सेक्टरों के बीच 10 से 20 किलोमीटर तक की दूरी हो गई है। उचित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के अभाव में निवासियों को एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर तक आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए सिटी बस सेवा के अंतर्गत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन अत्यंत आवश्यक है।

विधायक श्री पंकज सिंह ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आरडब्ल्यूए और नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आरडब्ल्यूए द्वारा निवासियों के हित में उठाई गई सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस अवसर पर फोनरवा द्वारा विधायक को 21 दिसंबर को आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्री योगेंद्र शर्मा, महासचिव श्री के.के. जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार भाटी, श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री देवेंद्र सिंह, श्री उमाशंकर शर्मा, श्री प्रदीप वोहरा, लाट साहब लोहिया (एडवोकेट), श्री संजय चौहान, श्री श्याम सिंह यादव, श्री विनोद शर्मा, श्री जी.एस. सचदेवा, श्री ओमवीर बंसल, श्री कोशिंदर यादव, श्री राजेश सिंह, श्री अनुज गुप्ता, श्रीमती अनीता, श्री भूषण शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *