मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़ : नोएडा के वृद्धाश्रम में छापा, 39 बुजुर्गों को अमानवीय हालात से बचाया

नोएडा, (नोएडा खबर)
नोएडा के सेक्टर-55 में स्थित आनंद निकेतन वृद्धाश्रम में गुरुवार को उत्तर प्रदेश महिला आयोग, नोएडा पुलिस और समाज कल्याण विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई में 39 बुजुर्गों को अमानवीय और दयनीय परिस्थितियों से मुक्त कराया गया। छापेमारी के बाद वृद्धाश्रम को सील कर दिया गया।
यह कार्रवाई एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को हाथ बांधकर कमरे में बंद रखे जाने का दृश्य सामने आया था। वीडियो समाज कल्याण विभाग, लखनऊ को प्राप्त हुआ, जिसके बाद गोपनीय तरीके से छापेमारी की योजना बनाई गई।
अमानवीय स्थिति का खुलासा
छापेमारी के दौरान वृद्धाश्रम में चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। बुजुर्गों को तहखाने जैसे कमरों में बंद रखा गया था। कई बुजुर्गों के कपड़े मल-मूत्र से सने थे, और उनकी देखभाल के लिए कोई स्टाफ मौजूद नहीं था। कुछ बुजुर्गों के पास पर्याप्त कपड़े तक नहीं थे।
वसूली का खेल
जांच में पता चला कि वृद्धाश्रम संचालक प्रत्येक बुजुर्ग से 2.5 लाख रुपये डोनेशन और 6,000 रुपये मासिक शुल्क वसूलते थे। इसके बावजूद, बुजुर्गों को बुनियादी सुविधाएँ भी मुहैया नहीं कराई जा रही थीं।
रेस्क्यू और आगे की कार्रवाई
टीम ने 39 बुजुर्गों, जिनमें महिलाएँ और पुरुष शामिल थे, को सुरक्षित निकाला। इन बुजुर्गों को अगले दो-तीन दिनों में सरकारी वृद्धाश्रम में स्थानांतरित करने की योजना है। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला ने बताया कि पुलिस वृद्धाश्रम संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है।
सोशल मीडिया ने उजागर की सच्चाई
यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने वृद्धाश्रम की अमानवीय स्थिति को उजागर किया। इसके बाद समाज कल्याण विभाग ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके परिणामस्वरूप यह छापेमारी हुई।
यह घटना नोएडा में बुजुर्गों के प्रति लापरवाही और शोषण का गंभीर मामला सामने लाती है। यह वृद्धाश्रमों के नियमन और निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *