मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: एमिटी यूनिवर्सिटी के चैयरमेन डॉ. अशोक कुमार चौहान को ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025’

नोएडा।(नोएडाखबर डॉटकॉम)
एमिटी शिक्षण समूह के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार चौहान को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने 16वें एग्रीकल्चर लीडरशिप कॉनक्लेव में ‘एग्रीकल्चर लीडरशिप अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया।
यह सम्मान उन्हें कृषि नवाचार, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सतत विकास में उनके वैश्विक योगदान के लिए प्रदान किया गया। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय पुरस्कार समिति ने डॉ. चौहान को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना। डॉ. चौहान के नेतृत्व में एमिटी शिक्षण समूह ने शिक्षा, अनुसंधान और सतत विकास में अग्रणी स्थान हासिल किया है, जिसमें कृषि प्रमुख फोकस क्षेत्र रहा है। उनके प्रयासों ने खाद्य सुरक्षा, जलवायु लचीलापन और ग्रामीण समृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘लोकल से ग्लोबल’ मिशन के तहत कृषि क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने जोर दिया कि यह क्षेत्र भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पुरस्कार ग्रहण करते हुए डॉ. चौहान ने कहा, “यह सम्मान कृषि क्षेत्र में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और शिक्षा को एकीकृत करने के हमारे मिशन का प्रमाण है।” उन्होंने एमिटी की छात्रा सुश्री सुहानी चौहान द्वारा विकसित सौर ऊर्जा चालित ‘सो-एप्ट एग्रो व्हीकल’ का उल्लेख करते हुए बताया कि इस नवाचार के लिए उन्हें प्रधानमंत्री बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने भारत को 2047 तक वैश्विक महाशक्ति बनाने के लिए उत्कृष्टता और प्रेरणा पर जोर दिया।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *