नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

गौतमबुद्ध नगर : 11 मार्च, 25 से पूर्व खरीदे गए 10 हजार से 25 हजार तक के स्टाम्प पेपर 31 मार्च, 25 तक होंगे वैध

गौतमबुद्ध नगर, 12 मार्च।

शासन के आदेश पर गौतमबुद्ध नगर जिले में 11 मार्च 2025 से पूर्व खरीदे गए 10000 से 25000 मूल्य वर्ग तक के भौतिक गैर न्यायिक स्टांप पत्रों को आगामी 31 मार्च तक इस्तेमाल किया जा सकता है या उनकी वापसी हो सकती है। इसके बाद वे निरस्त माने जाएंगे।

डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त स्टांप (प्रथम ) बी एस वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन अनुभाग-2 द्वारा निर्गत अधिसूचना दिनांक 11 मार्च 2025 के माध्यम से उत्तर प्रदेश (इक्यावनवाँ संशोधन) नियमावली, 2025 लागू की गयी है।
उन्होंने बताया कि इस अधिसूचना के प्रकाशन की दिनांक से रू 10,000/- से रू 25,000/- मूल्य-वर्ग तक के भौतिक गैर-न्यायिक स्टाम्प पत्र, स्टाम्प शुल्क भुगतान हेतु विधिमान्य नहीं माने जायेंगे किन्तु इस अधिसूचना के सरकारी गजट में प्रकाशित किये जाने से पूर्व क्रय किये गये उक्त मूल्य-वर्ग के गैर-न्यायिक भौतिक स्टाम्प पत्र विधिमान्य होंगे।
सहायक आयुक्त स्टांप प्रथम ने यह भी बताया कि इस अधिसूचना के सरकारी गजट में प्रकाशित किये जाने से पूर्व क्रय किये गये रू 10,000/- से रू 25,000/- मूल्य वर्ग तक के भौतिक गैर-न्यायिक स्टाम्प पत्रों का प्रयोग तथा वापसी दिनांक 31.03.2025 तक विधिमान्य रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *