नोएडा के सुनील शर्मा करेंगे IIIT सोनीपत के ‘हैकजिला 2.0’ में मेंटरशिप, युवाओं को देंगे तकनीकी मार्गदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: सपा नेता राघवेंद्र दुबे ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को विवादित बयान पर घेरा, अखिलेश यादव से मांग – अपमान की बजाय ब्राह्मणों को पार्टी से निष्कासित कर दो
पीएम मोदी की ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपील का समर्थन: गौतम बुद्ध नगर विकास समिति ने जिलाधिकारी को सौंपा अनुरोध पत्र
ब्रेकिंग न्यूज़: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में बड़े पुलिस फेरबदल: कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने 11 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदले
स्पेशल स्टोरी: दिल्ली मेट्रो ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ लॉन्च किए को-ब्रांडेड रूपे ‘ऑन-द-गो’ एनसीएमसी कार्ड

ग्रेटर नोएडा : सेक्टर गामा 1 में होली मिलन समारोह हुआ आयोजित

ग्रेटर नोएडा, 12 मार्च।

सेक्टर गामा 1 के सामुदायिक भवन में बुधवार को होली मिलन का भव्य आयोजन श्री हरिओम शर्मा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। समारोह में गामा 1 निवासी श्री विरेंद्र सिंह गुड्डू जी ने विचार रखते हुए सैक्टर के विकास में अपना पूरा सहयोग देने का वचन देते हुए कहा कि हमारा सैक्टर सबसे ज्यादा हरा भरा होने के बावजूद विकास कार्यों से पूर्णतः उपेक्षित है। हमारे यहाँ RWA निष्क्रिय रही है यह सैक्टर के लिए सही नहीं है।
अपने विचार रखते हुए नव गठित RWA के महासचिव श्री संजय भाटी ने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा हम सभी सैक्टर वासियों का सहयोग लेकर सैक्टर के विकास में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
श्री अश्विन कुमार जी ने होली पर्व की प्रासंगिकता को समझाते हुए यही कहा हम सभी इस खुशी के अवसर पर मिल जुलकर रहें और सभी की भलाई के कार्य करते रहें। इस अवसर पर RWA के अध्यक्ष श्री भगत सिंह उर्फ डिंपल, श्री हरबीर सिंह मावी, श्री माया राम, श्री प्रमोद भाटी एडवोकेट, श्रीमती अंजली शर्मा जी, श्री विजय प्रधान जी, श्री हरेन्द्र भाटी, श्री चंद्रपाल कसाना व श्री कुलदीप अवाना समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। होली मिलन समारोह का संचालन यशवीर भाटी ने किया व अपने गीत व गजलों से शमा बांधा। सभी सैक्टर वासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी को एक साथ मिल जुलकर सैक्टर के विकास का हर संभव प्रयास करें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *