मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: यमुना किनारे पुश्ता रोड पर जानलेवा गड्ढा, नोवरा ने की कार्रवाई की मांग

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)
यमुना के किनारे असगरपुर गांव के सामने पुश्ता रोड पर एक बड़ा और जानलेवा गड्ढा बन गया है, जिससे इस मार्ग पर कभी भी गंभीर दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है।
नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के अध्यक्ष डॉ. रंजन तोमर ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस रास्ते का उपयोग नोएडा के करीब दर्जनभर गांवों और आसपास के सेक्टरों के निवासी करते हैं। यह गड्ढा रोड का लगभग आधा हिस्सा घेर चुका है, जो यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन गया है।डॉ. तोमर ने बताया कि स्थानीय निवासी प्रमोद चौहान ने इस समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि नोएडा जैसे विश्वस्तरीय शहर में इस तरह की जर्जर सड़क इसकी छवि को धूमिल करती है।
नोवरा ने नोएडा प्राधिकरण और सिंचाई विभाग से तत्काल इस गड्ढे की मरम्मत की मांग की है। पुश्ता रोड लंबे समय से प्राधिकरण और सिंचाई विभाग के बीच जिम्मेदारी के विवाद के कारण उपेक्षित रहा है। इस रोड पर प्रस्तावित हाईवे का काम भी अभी कागजों तक सीमित है। नोवरा ने चेतावनी दी है कि यदि इस गड्ढे को जल्द ठीक नहीं किया गया, तो यह बड़े हादसे का कारण बन सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *