नोएडा,(नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा के विधायक एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने बुधवार को नोएडा के गांव बहलोलपुर, गढ़ी चौखंडी, निठारी और नयाबांस के पंचायत घर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामवासियों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।


पंकज सिंह ने विशेष रूप से गांवों में पानी और सीवर की समस्याओं को जड़ से खत्म करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने का आदेश दिया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश और भारत हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने भारत की मजबूत सैन्य शक्ति को वैश्विक मंच पर एक मिसाल बताते हुए प्रत्येक नागरिक को इस पर गर्व करने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ग्राम स्तर तक सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होंने श्री पंकज सिंह के जनता के बीच रहकर विकास कार्यों को गति देने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में चंदगीराम यादव, राजकुमार चौधरी, अमित त्यागी, मनीष तिवारी, दीनबंधु कुमार, शशिधर उपाध्याय, महेश अवाना, गिरिजा सिंह, मिथिलेश प्रधान, चमन अवाना, ओमवीर अवाना, रामनिवास यादव, राजेंद्र अवाना, सचिन अंबावत, सत्ते प्रधान, भोले प्रधान, धर्मवीर, सुमेर रावत, सोमेंद्र, परमवीर यादव, नोएडा प्राधिकरण से विजय रावल, आर.पी. सिंह, मनोज चौहान, प्रमोद बहल, विपुल शर्मा, बबलू यादव, अर्पित गोयल, अशोक मिश्रा, दीपक शर्मा, महेंद्र पहलवान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
![]()
