उत्तर प्रदेश में होली पर बड़ा तोहफा: 3 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित, 28 फरवरी को सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे
ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता

नोएडा मीडिया क्लब में फोटो प्रदर्शनी के दूसरे दिन कवि सम्मेलन का आयोजन

नोएडा। (नोएडा खबर डॉट कॉम)

नोएडा मीडिया क्लब में चल रही तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का दूसरा दिन बुधवार को उत्साह के साथ संपन्न हुआ। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आयोजित इस प्रदर्शनी में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के फोटो जर्नलिस्टों द्वारा खींची गई तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। विभिन्न मुद्दों और पहलुओं को दर्शाती इन तस्वीरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी और गणमान्य लोग पहुंचे। सभी ने तस्वीरों की सराहना की और इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन नोएडा मीडिया क्लब में एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। इस दौरान कवयित्री शिखा दीप्ति, डॉ. उर्वी उदल, कवि डॉ. संजय जैन और मुकेश शर्मा ने अपनी कविताओं का पाठ किया। उनकी रचनाओं ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। कवि सम्मेलन का संचालन अरुणा त्यागी ने किया।

मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, महासचिव जे.पी. सिंह और सचिव जगदीश शर्मा ने सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता रवि कांत शर्मा, सपा नेता बबलू चौहान, किसान नेता अशोक चौहान, समाजसेवी त्रिलोक शर्मा और कांग्रेस प्रवक्ता पवन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नोएडा मीडिया क्लब हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन करता है, जिसमें क्षेत्र के फोटो जर्नलिस्टों की बेहतरीन तस्वीरें प्रदर्शित की जाती हैं। यह आयोजन कला और पत्रकारिता के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *