मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

ग्रेटर नोएडा:  केसरी सिंह गुर्जर की पुण्यतिथि पर देहात मोर्चा का संकल्प, राजनीतिक और कानूनी तरीके से गौतमबुद्धनगर की 244 ग्राम पंचायतों की कराएगा बहाली 

ग्रेटर नोएडा,( नोएडा खबर डॉट कॉम)
ग्रेटर नोएडा में परी चौक के निकट अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान में राष्ट्रीय देहात मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष और सामाजिक न्याय के प्रखर योद्धा स्व. चौधरी केसरी सिंह गुर्जर (1935–2023) की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित विचार गोष्ठी में गौतमबुद्ध नगर जिले की 244 समाप्त ग्राम पंचायतों की बहाली के लिए नए सिरे से आंदोलन शुरू करने की रणनीति पर चर्चा हुई। यह संकल्प देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय सिंह के साथ मौजूद सभी लोगों ने लिया।

गोष्ठी का विषय था, “लोकतंत्र के अंधेरे में: जरूरी सेवा-सुविधाओं से वंचित गौतमबुद्ध नगर की 244 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव की जरूरत”।राष्ट्रीय देहात मोर्चा, किसान संगठनों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गोष्ठी में भाग लिया।

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट राम शरण नागर ने यूपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट एक्ट 1976 में जोड़ी गई धारा 12ए को ग्राम पंचायतों के समाप्त होने का कारण बताते हुए इसे हटाने की मांग की, ताकि ग्रामीणों के संवैधानिक अधिकार बहाल हो सकें।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्मवीर नागर ने इस संशोधन के लिए स्व. चौधरी हुकुम सिंह और तत्कालीन राजनाथ सिंह सरकार को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि पंचायत चुनाव न होने से ग्रामीणों में असंतोष है और उन्हें प्रतिनिधित्व का अधिकार मिलना चाहिए। एडवोकेट महेंद्र सिंह अवाना ने प्राधिकरण पर आरोप लगाया कि किसानों की जमीन की कम कीमत देने के लिए पंचायत चुनाव रोके गए। उन्होंने सरकार से तत्काल चुनाव कराने की मांग की।

देहात मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राव संजय भाटी ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से अपने मताधिकार से वंचित हैं। उन्होंने सरकार से पंचायत चुनाव बहाल करने और विकास कार्यों को गति देने की अपील की। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतपाल चौधरी ने पंचायत व्यवस्था को ग्रामीण सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण बताया।

गोष्ठी को जयकुमार भाटी, एडवोकेट अजीत सिंह खेड़ी, मनवीर भाटी, सुबेराम डाबरा, बाबू सिंह आर्य, मंतराम नागर, अवनीश भाटी बिसरख, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, विकास चौधरी भनोता, डॉ. मांगेराम, वीरेंद्र नागर मिलक लच्छी, अक्षय चौधरी बिसरख, पंकज अवाना, गौरव लोहिया, श्यामवीर भाटी, चौधरी भीम सिंह सिरसा, राजेश्वर लोहिया और चौ. जयकरण खेड़ी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन देवराज नागर बादलपुर ने किया और अध्यक्षता समाजसेवी सुखबीर आर्य तिलपता ने की। इस अवसर पर श्रीमती कुमुद, श्रीमती अलका, केके शर्मा, डॉ. अरविंद नागर, रकम राठी, भगत सिंह, अभिषेक खटाना सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। देहात मोर्चा ने जन जागरूकता और कानूनी व सामाजिक स्तर पर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *