ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में फूलों से सजी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की झलक – पहली बार ड्रोन शो ने मचाया धमाल, राष्ट्रभक्ति का रंग छाया!
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा दांव: ISRO-NRSC MoU, AI से होगी अतिक्रमण पर सख्त निगरानी
केदारनाथ धाम का कचरा संकट: RTI से खुलासा—2025 यात्रा सीजन में 21.4 MT कचरा, 60% (12.7 MT) बिना प्रोसेस डंप, 5 TPD प्लांट के दावे खोखले
स्पेशल स्टोरी: यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उठाया बड़ा कदम: मेडिकल डिवाइसेस पार्क में ASCA प्रमाणित विश्व स्तरीय लैब्स स्थापित करने के लिए Accuprec Research Labs के साथ समझौता
गौतमबुद्ध नगर: नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरते समय रखें ये सावधानियां, गलत फोटो-पिनकोड-मोबाइल नंबर से हो सकती है बड़ी परेशानी

गौतमबुद्धनगर: स्कूल-कॉलेजों के आसपास नशीले पदार्थों का कारोबार बर्दाश्त नहीं: डीएम मेधा रूपम की सख्त चेतावनी

ग्रेटर नोएडा(नोएडा खबर डॉट कॉम)
जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम ने जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास सिगरेट, गुटखा या किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों की बिक्री की दुकानें नहीं होनी चाहिए।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में नार्को कोर्डिनेशन सेंटर के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई और तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।डीएम ने कहा कि यदि शिक्षण संस्थानों के आसपास ऐसी दुकानें पाई जाती हैं, तो उन्हें तुरंत हटाया जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल कानून-व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि युवा पीढ़ी के भविष्य को बचाने की सामाजिक जिम्मेदारी भी है। बैठक में डीएम ने नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने के लिए ड्रग्स एडिक्ट व्यक्तियों का डेटा बेस तैयार करने और उनकी काउंसलिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही, आबकारी विभाग को 21 वर्ष से कम आयु के युवाओं को शराब बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने और उल्लंघन करने वालों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी ने पुलिस, आबकारी और प्रशासन की संयुक्त टीम गठित कर अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने और नियमित निरीक्षण करने का आदेश दिया। इसके अलावा, स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण स्तर पर नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। डीएम ने बिना लाइसेंस संचालित होने वाले बार्स के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अतुल कुमार, जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार, एसीपी कल्पना गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
डीएम की इस सख्ती से साफ है कि गौतम बुद्ध नगर में नशे के कारोबार पर अब शिकंजा कसने की तैयारी है, खासकर शिक्षण संस्थानों के आसपास।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *