मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा में मुरादाबाद की शिवा कला लोक कल्याण समिति करेगी भव्य रामलीला का मंच, 70 फ़ीट ऊंचा होगा रावण का पुतला

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)

श्रीराम मित्र मंडल नोएडा रामलीला समिति के तत्वावधान में सेक्टर-62 के रामलीला मैदान में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होने वाली श्रीरामलीला का मंचन मुरादाबाद की प्रसिद्ध शिवा कला लोक कल्याण समिति द्वारा किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में 55 से अधिक कलाकार 150 फीट लंबे, 50 फीट चौड़े और 6 फीट ऊंचे दो मंजिला स्टेज पर आधुनिक प्रकाश और ध्वनि प्रणाली के साथ रामलीला की मनमोहक प्रस्तुति देंगे।
समिति के महासचिव डॉ. मुन्ना कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार का मंचन नोएडावासियों के लिए ज्ञानवर्धक और मनोरंजक होगा। विशाल स्टेज और तकनीकी समायोजन के साथ शिवा कला लोक कल्याण समिति भगवान श्रीराम की लीलाओं को जीवंत करेगी, जो सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गोयल ने बताया कि आयोजन में विभिन्न स्टॉल, फूड कोर्ट और भव्य झूलों के साथ मेले का भी आयोजन होगा। वहीं, दशहरा महोत्सव के दौरान 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन भव्य आतिशबाजी के साथ होगा। 26 सितंबर को दोपहर 1 बजे सेक्टर-20 के हनुमान मंदिर से निकलने वाली श्रीराम बारात शोभायात्रा शहर के विभिन्न हिस्सों में सनातन संस्कृति का संदेश फैलाएगी। यह आयोजन नोएडावासियों को सनातन संस्कृति के गौरव से जोड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *