मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

दिल्ली-NCR में प्रदूषण ने तोड़ा सारा रिकॉर्डCAQM ने GRAP-3 लागू कर दिया, नोएडा में तत्काल प्रभाव से ये काम बंद!

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
दिल्ली-NCR की हवा अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने मंगलवार शाम से पूरे दिल्ली-NCR एवं आसपास के क्षेत्रों में GRAP स्टेज-3 लागू कर दिया है।
नोएडा प्राधिकरण ने सभी नागरिकों, बिल्डरों, संस्थानों और एजेंसियों को सख्त चेतावनी दी है कि GRAP-3 के सभी नियमों का पालन तुरंत करें, वरना भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई होगी।नोएडा में तत्काल प्रभाव से ये गतिविधियाँ पूरी तरह बंद:🔴 सभी प्रकार के निर्माण कार्य (मेट्रो, अस्पताल और फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को छोड़कर)
🔴 BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाली सभी चार पहिया गाड़ियाँ (LMV) पूरी तरह बैन
🔴 सभी रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) प्लांट बंद
🔴 सभी स्टोन क्रशर बंद
🔴 किसी भी भवन का डिमोलिशन पूरी तरह प्रतिबंधित
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रवर्तन दल रात-दिन सड़कों पर और साइटों पर निगरानी कर रहे हैं।
नोएडा वासियों से अपील है –
अपनी और अपने बच्चों की सेहत के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें, पुरानी गाड़ी का इस्तेमाल न करें और अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट या मेट्रो का उपयोग करें।
प्रदूषण अब जानलेवा स्तर पर है।
सब मिलकर नियम मानें, जुर्माना बचाएं और सांस बचाएं!

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *