मेटा ने लॉन्च किए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान: अब इंस्टाग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप यूज करने के लिए भी लगेंगे पैसे
अलर्ट न्यूज: आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा ! गौतमबुद्धनगर में 29 मई को सबसे ज्यादा असर, दामिनी और सचेत ऐप डाउनलोड कर लें
स्पेशल स्टोरी: नोएडा प्राधिकरण की सुस्ती से मानसून बन सकता है खतरा: सड़कें गड्ढों से भरी, नाले अब भी गंदगी से लबालब
गौतमबुद्धनगर में आरडब्ल्यूए और ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों में सोलर रूफटॉप अनिवार्य, मिलेगा 90 लाख तक अनुदान
यूपी में वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से प्रदेश की बिजली व्यवस्था ध्वस्त — जनता त्राहि-त्राहि कर रही है-शैलेन्द्र दुबे

नोएडा: फोनरवा प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मेधा रूपम से की मुलाकात, निवासियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा

नोएडा, (नोएडा खबर डॉट कॉम)
नोएडा शहर की विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गौतमबुद्धनगर की जिलाधिकारी श्रीमती मेधा रूपम से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान निवासियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा और महासचिव के.के. जैन ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि नोएडा निवासियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए वे सप्ताह में कम से कम दो दिन नोएडा में अपने कार्यालय में उपस्थित रहें। इस पर श्रीमती मेधा रूपम ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि वे इस प्रस्ताव पर विचार करेंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि समय-समय पर फोनरवा तथा विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) के पदाधिकारियों के साथ-साथ अन्य संस्थाओं से भी बैठकें आयोजित करेंगी ताकि समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
इस मुलाकात में फोनरवा की ओर से अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव के.के. जैन, त्रिलोक शर्मा, विजय भाटी, उमाशंकर शर्मा, प्रदीप वोहरा, लाटसाहब लोहिया (एडवोकेट), संजय चौहान, विनोद शर्मा, ओमवीर बंसल, कोशिंदर यादव, राजेश सिंह और श्रीमती अनीता उपस्थित रहे।फोनरवा पदाधिकारियों ने इस भेंट को सकारात्मक बताया और उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के सहयोग से नोएडा की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *